सरकारी दफ्तरों पर छापामारी

Top News
  • 562 में से 62 अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले

श्रीगंगानगर। सरकारी दफ्तरों में अक्सर अधिकारियों व कर्मचारियों के गायब रहने की लगातार मिल रही शिकायतों पर जयपुर मुख्यालय से आई एक विशेष टीम ने आज कई सरकारी दफ्तरों में हाजिरी की जांच की। इससे दफ्तरों में हड़कम्प मच गया।  हालाँकि इस टीम के अाने की जानकारी कल ही उजागर हो गयी थी, फिर भी लापरवाही बरतने वाले कुल 62 अधिकारी-कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आधीन प्रशासनिक सुधार विभाग के अधिकारीयों की एक टीम यहां आ थी। इस दल में उपशासन सचिव (कार्मिक) धर्मेन्द्र मीणा, श्यामलाल मीणा, रामस्वरूप  बिश्नोई, शिवकुमार सैनी, राजेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा आदि कई लोग शामिल थे।

इस टीम ने आज जिला मुख्यालय पर स्थित 36 विभागों पर छापे मारे। टीम ने दफ्तरों पर पहुँचते ही वहां उपस्थित अदिकरियों व कर्मचारियों की गिनती की और हाजिरी रजिस्टर जांचा। टीम ने एडीएम, एसडीएम, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, सिंचाई विभाग, जिला परिषद, पंचायत समिति, जिला हस्पताल सहित सभी दफ्तरों पर सुबह एक साथ छापा मारी की। सभी दफ्तरों में उपस्थिति गिनकर हाजिरी रजिस्टर उन्होंने कब्जे में ले लिए। इसके बाद एडीएम कार्यालय में बैठकर हाजिरी रजिस्टरों की सघन जांच की गयी। आज ही नही पिछले दिनों की उपस्थिति का भी ब्यौरा तैयार किया गया। शाम को उपासन सचिव धर्मेन्द्र मीणा ने बताया की आज की जांच में जिला मुख्यालय के कुल 562 में से 62 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमे से चार अफसर भी शामिल हैं।

श्री मीणा ने बताया की उनकी टीम अभी 3-4 दिन श्रीगंगानगर में रहेगी और आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाएगी। उनका मकसद है की अधिकारी-कर्मचारी पुरे दिन दफ्तर में रहकर लोगो के कामकाज निपटाए और आमजन को रहत दे, लेकिन अक्सर शिकायत मिलती है की अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर ही नही आते या आ जाने के बाद गायब हो जाते हैं। इसके बाद यह निरिक्षण किया गया। उन्होंने बताया की अनुपस्थित रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *