Shreedevi Sangaria.org

शनिवार रात को हृदय गति रुकने से हुआ था निधन, आज मुंबई लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

Bollywood

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी जो बेहतरीन अदाकारा थीं उनके निधन से आज पूरा देश सदमे में है। बीते शनिवार को श्रीदेवी और उनका पूरा परिवार दुबई में बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गया था। जहां शनिवार रात को अचानक हृदय-गति रुक जाने की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया। जिसके बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

वहीं श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से आज मुंबई पहुंचेगा। दुबई में रविवार देर शाम तक पोस्टमार्टम किया गया । श्री देवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इन सारी प्रक्रियाओं के पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव आज उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक़ श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन द्वारा दुबई से मुंबई लाया जाएगा। जहां श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के वर्सोवा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

श्रीदेवी एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं, इन्होने अपनी करियर में अनेक हिट फिल्मे की थी। जिस कारण इन्हें बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था। इन्होने लगभग सभी बड़े हीरोज के साथ काम किया था। श्रीदेवी अपने अभिनय और अपनी सरलता के लिए हमेशा याद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *