Anti aging fruits and vegetables

एंटीएजिंग फल व सब्जियाँ

Health Tips Local News Top News

उम्र बढ़ने के साथ -साथ कई तरह के शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते है। कई बार ये परिवर्तन उम्र से पहले भी दिखने लगते है। कुछ फलों और सब्जियों के सेवन से हम इन परिवर्तनों को कुछ हद तक कम कर सकते है।

जूस :
जूस का सेवन बीमार के साथ -साथ स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी लाभदायक है। जूस पीने से बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है साथ ही साथ शरीर लम्बे समय तक जवान बना रहता है।

अनार का जूस :
अनार में पॉलिफिनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो सूजन को कम करने ,कैंसर से लड़ने और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। यह उम्र से जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी मदद करते हैं। अनार माइटोकांड्रियल प्रक्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है, जोकि उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है।

गाजर का जूस:
गाजर के जूस में उपस्थित ल्यूटिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट आंख और मस्तिष्क को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें beta-carotene भी अधिक मात्रा में होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जिसे आपका शरीर विटामिन ए में परिवर्तित करने के लिए उपयोग कर सकता है।

चुकंदर का जूस:
चुकंदर का जूस उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में बहुत अधिक फायदेमंद है। चुकंदर का जूस पीने वाले व्यक्तियों में एक विशिष्ट प्रकार के बैक्टीरिया प्रमुख रूप से पाए जाते हैं जो वैस्कुलर और कॉग्निटिव हेल्थ को बेहतर रखते हैं।

व्हीटग्रास जूस:
व्हीटग्रास जूस एक Anti-Aging ड्रिंक होता है। व्हीटग्रास में क्लोरोफिल की मात्रा बहुत अधिक होती है, यह वह यौगिक है जो पौधों को हरा-भरा बनाता है। क्लोरोफिल में शक्तिशाली एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं, जो बीमारी के जोखिम को कम करने और वृद्ध वयस्कों में स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *