टिब्बी, हनुमानगढ| पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छूने लगें है, जिससे परेशान होकर कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शबनम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें पंचायत समिति प्रधान निक्कूराम, उप प्रधान रमेश कुमार, जिला परिषद सदस्य कृष्ण जांदू , प्रवीणा मेघवाल ,मौहम्मद हुसैन, पंचायत समिति सदस्य तथा सरपंच आदि शामिल थे।
कांग्रेस कार्यक्रताओं ने आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि लोकडाउन के कारण एक तरफ तो रोजगार खत्म हो गए हैं ,दुसरी तरफ पेट्रोल- डीजल तथा रसोई गैस की बढी कीमतो से जनता का बजट गड़बडा गया है। डीजल 100रू प्रति ली. व सिलेंडर 900 रू. के करीब मिल रहा है। युपीए सरकार के कार्यकाल में कच्चा तेल 140 डाॅलर प्रति बैरल था तथा डिजल 60रू प्रति ली. था। और आज बैरल 60-70 डाॅलर के बीच मिल रहा है। उनका मानना है कि मोदी सरकार अपने फायदे के लिए आम जनता से यह भारी आय प्राप्त कर रही है। पंचायत समिति प्रधान की मांग है कि सरकार को पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।
राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि यदि केन्द्र में युपीए सरकार की जीत होती है तो पेट्रोल डीजल को जीएसटी के नियमो मे रखा जाएगा। इससे मंहगाई पर नियंत्रण होगा तथा जनता को राहत कि सांस मिलेगी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य गौरी शंकर शर्मा, कृष्ण कुमार भाट, लियाकत अली, रायसिंह सरपंच नरेन्द्र सहारण, इमरान खान, सोनू चोपड़ा पृथ्वीराज मेहरड़ा महावीर बेहरवाला, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, किसान कांग्रेस के संजय बेनीवाल देशराज बाजीगर, अमर सिंह बेनीवाल, महेश पारीक, रविन्द्र धारणियां , कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।
ईधन के दामो में हो रही वृद्वि से भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा हैं जिसका विरोध कांग्रेसी जमकर कर रहै है तथा सरकार से मांग पूर्ति की उम्मीद कर रहे हैं।